न्यूज शेयर करें

गया। बिहार दस्तावेज नवीस संघ के वरिष्ठ एवं बायो वृद्ध सदस्य महेंद्र प्रसाद का 17 जून, 2024 को निधन हो गया। 82 वर्षीय महेंद्र प्रसाद लंबे समय से अपने कार्य के प्रति समर्पित और तत्पर रहे थे।

इस दुखद अवसर पर, संघ ने आज शेड नंबर तीन में एक शोक सभा का आयोजन किया। सचिव श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा और अध्यक्ष श्री विरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में बोलते हुए संघ के पदाधिकारियों ने महेंद्र प्रसाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जाना संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सभी ने उनके जीवन और कार्यों को याद किया और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं।

महेंद्र प्रसाद को बिहार के “दस्तावेज लेखक” समुदाय में एक बहुमूल्य सदस्य माना जाता था। उनके निधन से क्षेत्र को एक अनुभवी और समर्पित कर्मचारी की कमी महसूस होगी। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने मृत आत्मा की शांति की कामना की।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: June 18, 2024