न्यूज शेयर करें

दीपक कुमार

गया जिले के फतेहपुर प्रखण्ड के पहाड़पुर गणेशीडीह निवासी रामशरण यादव की मौत गांव के ही आहर में डूब जाने से हो गई। रामशरण होमगार्ड के पद पर सेवारत थे। मंगलवार को शौच के बाद आहर में हाथ पैर धोने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी मे डूब गए। हालांकि गांव के तैराक घटना के बाद से ही उन्हें ढूढने में जूट हगए थे लेकिन उनका करीब दो घण्टे तक कुछ भी पता नहीं चला। तैराकों को पहले होमगार्ड की पैंट मिली तो उनकी कुछ उम्मीद जागी। उन्होंने फिर से ढूढने की कसरत की तो रामशरण यादव का शव आहर से बरामद हुआ। मौके पर फतेहपुर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को घटना की सूचना देकर गोताखोर को बुलाया था। सूत्रों का कहना है कि रात होने की वजह से एसडीआरएफ की ओर से सुबह में आने की बात कही थी।

कई गांव के लोग भी पहुंच गए थे

कई गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। गांव के लोगों ने बताया कि रामशरण यादव (50 वर्ष) स्थानीय अंचल कार्यालय में तैनात थे। जो शौच के लिए मंगलवार की शाम घर से निकले थे। शौच के बाद वे पास के आहर में ही निवृत होने के लिए (पानी के लिए) गए थे। उसी दौरान उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी मे डूब गए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें डूबते हुए गांव के कुछ लड़कों ने देखा था। जो पास में ही थे। उन्हें डूबता देख लड़के आहर में कूद गए उन्हें बचाने के लिए और उन्हें ढूढंने में जुट गए पर सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद उसने शोर मचा कर गांव के लोगों को बुलाया। गांव के युवक जो तैरना जानते हैं वे भी आहर कूद कर रामशरण यादव को ढूढने में जुट गए। करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद गांव के तैराक राम शरण यादव का शव निकालने में सफल हुए।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 26, 2023

Tagged in: