न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

देखें आज का वीडियो


गया के हाते गोदाम में माता वैष्णो देवी की गुफा के तर्ज पर बने भव्य एवं आकर्षण का केंद्र बना पंडाल एक बार फिर से लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। लेकिन आयोजन समिति को कुछ शर्तों का पालन करने का सख्त आदेश दिया गया है। यदि शर्त का उल्लंघन किया गया तो समिति के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है। आपको बता दें इस पूजा पंडाल को जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को लेकर शनिवार को इसे बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद magadhlive की टीम इस पर विशेष और लागातार न्यूज़ कवरेज करते हुए आम लोगों तक सारी जानकारियां उपलब्ध कराती रही। पल पल यहां बदलती रही स्थितियां और निरीक्षण व आदेश तथा निर्देश पर खबर magadhlive ने सबसे पहले लोगों तक पहुंचाने का काम किया। रविवार की देर शाम ही magadhlive ने अपनी खबर के माध्यम से बता दिया था कि देर शाम से दर्शन करने के लिए आदेश आ सकता है और लोग दर्शन कर सकेंगे। और यह खबर सत्य साबित हुई। जिला प्रशासन ने देर शाम बाद एक संयुक्त आदेश समिति के लोगों को लिखित रूप में दिया और रात करीब 11 बजे से लोग दर्शन और पूजा अर्चना शुरू कर दिए। इस समिति के अध्यक्ष, सचिव और मार्गदर्शन मंडल में शामिल लोगों ने magadhlive ने बताया कि सदर एसडीओ और डीएसपी का संयुक्त आदेश रविवार की देर शाम आया, जिसके बाद यहां लोगों के दर्शन करने के लिए प्रवेश द्वार पर लगाया गया पर्दा(रोक) हटा लिया गया। सोमवार की सुबह से लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं लेकिन जो शर्त प्रशासन द्वारा लगाए गए हैं उसका अनुपालन कराया जा रहा है। आयोजन समिति ने जिला प्रशासन से मिलकर गुफा पंडाल खोलने का निवेदन किया था। रविवार को गया जिला पदाधिकारी त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, एसडीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पंडाल का निरीक्षण किया था। रविवार की देर शाम भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पंडाल के मजबूती की स्थिति की पुनः जांच करवाई गई। आयोजन समिति ने सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए पंडाल में स्टील का पाया और सपोर्ट देते हुए मजबूती प्रदान कर दी। जिसके बाद रविवार देर रात पंडाल को दर्शन के लिए जिला प्रशासन ने खोलने की अनुमति दे दी गई। अनुमति के साथ शर्त यह है कि इस गुफानुमा पंडाल में दर्शन के लिए एक बार में दस व्यक्ति ही आना जाना कर सकेंगे। लोगों के दर्शनार्थ एक बार फिर से खुल जाने से माता रानी के भक्तों की भीड़ फिर से उमड़ पड़ी है। आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि एकबार में दस की संख्या में लोग ही दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा इसका अनुपालन कराया जा रहा है। समिति के लोगों ने बताया पूर्व के आदेश के तहत 26 अक्टूबर तक इस पूजा पंडाल में लोग दर्शन कर सकेंगे। इसलिए अनावश्यक एक साथ भीड़ से बचने की अपील आयोजकों ने लोगों से की है।

Categorized in:

Bihar, Gaya, Media & Culture, National,

Last Update: October 23, 2023