न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

दिनांक-24.05.23 को रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर-04/05 पर दो व्यक्ति 1. कारूलाल धनगर एवं 2. राजेन्द्र पाटीदार के द्वारा एक महिला पूजा कुमारी उर्फ फुलकुमारी को उसकी तीन वर्षीय पुत्री के साथ बहला फुसलाकर गलत नियत से अनैतिक रूप से बिना मर्जी के शादी करके जबरदस्ती दिल्ली ले जाने के क्रम में रेल पुलिस पटना जंक्शन द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
पिड़िता के द्वारा दिये गये बयान के अनुसार घटना में दो अन्य अभियुक्त 1 दिपक कुमार एवं 2. राजेश कुमार इस कांड में संलिप्त है। पूछताछ के कम में कारूलाल धनगर के द्वारा बताया गया कि पीड़िता से मेरी शादी कराने के एवज में 2 लाख 27 हजार रूपये की मांग की गयी थी। जिसमें राजेश कुमार के खाते में 45 हजार रूपये भेजा गया था। राजेश कुमार ही दीपक से सम्पर्क कर उक्त महिला को राजेन्द्र पाटिदार के माध्यम से कारूलाल धनगर के हाथ में पीड़िता एवं उसकी बेटी को बेच डाला। पटना रेल थानाध्यक्ष गोपाल मंडल ने बताया कि इस संबंध में रेल थाना पटना में कांड सं0-428/23 दर्ज किया गया था। उपरोक्त सभी चार लोगों को अभियुक्त बनाते हुए कांड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के कम में अभियुक्त दिपक कुमार को दिनांक 12.08.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया था एवं कांड का मुख्य अभियुक्त राजेश कुमार फरार चल रहा था। फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ संजय चौधरी को तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा 19 दिसंबर को छापामारी कर राजगीर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। श्री मंडल ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ संजय चौधरी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त किया गए 2 मोबाईल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ संजय चौधरी, साकिन-लोदीपुर, थाना-बेलागंज, जिला-गया का निवासी है।
इस कांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए जल्द ही फाइनल चार्जशीट दाखिल कर न्यायालय से सजा दिलाने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कांड के उद्भेदन के लिए रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। जिसमें सुशांत कुमार चंचल, रेल पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पटना, पुअनि सुशील कुमार, रेल थाना पटना (अनुसंधानकर्ता), पुअनि संतोष कुमार, रेल पीपी अध्यक्ष, राजेन्द्रनगर, पुअनि अशोक सिंह, रेल थाना पटना, पुअनि रोहित कुमार सिंह, प्रभारी तकनीकी शाखा, हव.शशिकांत तिवारी, रेल थाना पटना, हव. अरविन्द कुमार, रेल पीपी राजेन्द्रनगर, आरक्षी जयप्रकाश सिंह, मोहन कुमार, गृहरक्षक सुरविला कुमारी शामिल हैं।

Categorized in:

Bihar, Crime, Gaya, MAGADH LIVE NEWS, Railway,

Last Update: December 21, 2023