न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 11 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

वीरेंद्र कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल

पूर्व मध्य रेल के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार की सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 4 यात्रियों की मौत हुई है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई है। 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा 25 यात्री साधारण रूप से घायल हुए। रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दे दो गयी है। साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपए अनुग्रह राशि के रूप में दी गयी। सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचालन पुनर्बहाली का कार्य प्रगति पर हैं। दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए हेल्पलाईन नंबर खोले गए हैं। दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ईस्टर्न सर्किल, कोलकाता द्वारा किया जाएगा।

Categorized in:

Bihar, MAGADH LIVE NEWS, National, Railway,

Last Update: October 12, 2023

Tagged in:

, , ,