![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/12/20231224_2113193749372425253273967.jpg)
फतेहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी शशि रंजन उर्फ बाबू सिंह की बेटी निशा रंजन बिहार सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद के लिए चयनित हुई। रविवार को इसका परिणाम जारी किया गया। निशा की इस सफलता पर नगर पंचायत समेत प्रखंड में खुशी का माहौल है। वहीं निशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। निशा के पिता जहां खेती के साथ फतेहपुर में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, वही माता गृहणी है। जबकि निशा की बड़ी बहन शिक्षक है। निशा रंजन शुरू से ही पढ़ने में मेधावी थी। इसके पहले भी निशा रंजन कई प्रतियोगिता में सफल हो चुकी है। फिलहाल रांची में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है।