न्यूज शेयर करें

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने फतेहपुर में एक चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने गया संसदीय सीट के प्रत्याशी जीतन राम मांझी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने देश की विकास गति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि यह गति जारी रही, तो भारत 21वीं सदी में विश्व गुरु बन जाएगा। उन्होंने बिहार के विकास को देश के विकास से जोड़ा और सभी जाति और धर्म के लोगों को परिवार की तरह एकजुट होने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी बेटी को सम्मान और बहू को अपमानित करती है, वह देश के हित में अच्छा नहीं सोच सकती। उन्होंने जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले तत्वों की आलोचना की और कहा कि केवल वही लोग देश को विकसित बना सकते हैं जो देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के बारे में सोचते हैं। उन्होंने सभा में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का आग्रह किया।

सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और संचालन युवा अध्यक्ष शशिकांत कुमार ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. श्यामदेव पासवान, जैनेन्द्र सिंह, जयनेंद्र शर्मा, गोपाल सिंह, दिलीप सिंह, नंदलाल मांझी, कृष्णा सिंह, चंद्रिका साव, विनोद सिंह, गजेंद्र सिंह, रणविजय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।