मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नगर निगम: भंडारपाल से मांगा गया स्पष्टीकरण, सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

On: Tuesday, January 2, 2024 3:35 PM

देवब्रत मंडल

नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में नगर प्रबंधक, नोडल पदाधिकारी सफाई, दिनकर प्रसाद कनीय अभियंता, चंद्रमोहन, प्रभारी मुख्य सफाई निरीक्षक, सिंधु शेखर मिश्र वार्ड निरीक्षक सह सफाई जोनल प्रभारी, जितेंद्र कुमार, भंडारपाल, शमीम आलम आदि मौजूद थे। बैठक में भंडरपाल द्वारा बताया गया की स्टोर में 10 वाहन खराब है, निर्देश दिया गया कि अविलंब सभी खराब वाहन की मरमती कराकर कार्य लें ताकि सफाई व्यवस्था पर असर नहीं पड़े। खराब वाहन की सूचना भंडारपाल के द्वारा समय पर वाहन प्रभारी को नहीं दी जा रही है, इसके लिए भंडारपाल से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। भंडरपाल को प्रतिदिन रिपोर्ट देने हेतु कहा गया। 20 नए टेंपो टिपर के लिए वार्ड चिन्हित कर भेजने का निर्देश दिया गया। स्टोर में आवश्यकतानुसार बेट्री, टायर, ट्यूब आदि क्रय हेतु नोडल पदाधिकारी सफाई को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने का निर्देश दिया गया। भंडरपाल को डिसल्टिंग मशीन का नोजल एवं डिलीवरी पाइप खरीदने तथा सफाई वाहनों को ढंक कर परिचालन कराने हेतु त्रिपाल खरीदने का निर्देश दिया गया। सिंधु शेखर मिश्र को भूगर्भ नाले के कैचपिट कहां कहां लगे हैं एवं कहां लगाने की आवश्यकता है, की सूची दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने तथा अंडरग्राउंड नाले का सर्वे कर सफाई का प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया ताकि वार्ड 15 एवं 16 में पहले की तरह जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो। प्रभारी मुख्य सफाई निरीक्षक एवं वाहन प्रभारी को डिसिल्टिंग मशीन एवं डंप टैंक से नालों की सफाई हेतु रोस्टरवाइज सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
सिंधु शेखर मिश्र को वार्ड 52 में एनएच द्वारा बनाए गए नाला की सफाई डिसिल्टिंग से कराने का निर्देश दिया गया, इसके लिए आवश्यकतानुसार डीजल देने का निर्देश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |