मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

On: Saturday, January 13, 2024 4:48 PM

अतरी: प्रखंड प्रमुख नवल किशोर सिंह व उप प्रमुख रूबी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज। अतरी प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन के लिए शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बैठक की गई । बैठक में सिर्फ 5 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। जबकि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 6 पंचायत समिति सदस्य चाहिए थी। इसकी जानकारी देते हुए अतरी बीडीओ अनुराधा ने बताया की प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक की गई थी जिसमें 10 पंचायत समिति में से सिर्फ 5 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इस संबंध में अतरी प्रमुख नवल किशोर सिंह ने बताया कि पांच सरकारी नौकरी त्याग करने के बाद समाज सेवा करने के लिए आया हूं। और 2016 से लगातार आठवीं बार चुनाव जीता हूं । बिहार पुलिस ,दरोगा ,शिक्षक, किरानी , बिहार राज्य खाद निगम प्रबंधक के पद को त्याग कर आज समाज सेवा करने में लगे हुए है। 2016 में पैक्स अध्यक्ष बनने के बाद से आजतक लगातार 8 बार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद |