न्यूज शेयर करें

बेलागंज: शनिवार को बेलागंज के लोदीपुर पंचायत में संचालित धारा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ लोदीपुर पंचायत की मुखिया रेणु देवी, पंचायत समिति सदस्य पुतुलवा देवी, जीविका के क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक राजू कुमार एवं बैंक ऑफ इंडिया के रौना शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आमसभा को संबोधित करते हुए जीविका के क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक राजू कुमार ने कहा कि जीविका संगठन ग्रामीण और कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। आज जीविका से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों का कामकाज देखते हुए आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बन रही है।

वहीं उपस्थित जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए बैंक ऑफ इंडिया के रौना शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि जीविका संगठन के सफल संचालन के लिए बैंक ऑफ इंडिया कटिबद्ध है। बैंक जीविका को जरूरत के अनुसार हर संभव ऋण देने के लिए हमेशा तैयार है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय समन्वयक रूबी कुमारी, अभिषेक कुमार, आरती कुमारी, पिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जीविका के अधिकारियों एवं बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा वर्ष 2022-23 ke विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए एक साल के कार्यों का लेखा जोखा लिया गया। कार्यक्रम में लेखापाल अलख निरंजन, अर्चना कुमारी, अमरजीत कुमार, पुष्पा कुमारी, डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार, वसीम हैदर सहित बड़ी संख्या में लोग और जीविका दीदी मौजूद थी।

अजीत कुमार ,बेलागंज

Categorized in:

Gaya,

Last Update: September 30, 2023