मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच में राजकीय डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि पहुंचे, पर स्थानीय सांसद-विधायक की दूरी बनी चर्चा का विषय

On: Wednesday, July 15, 2026 7:02 PM
कोंच में डिग्री कॉलेज का udghatan

कोंच से महताब अंसारी की रिपोर्ट 

कोंच (गया)। कोंच प्रखंड में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, प्रखंड प्रमुख मणि देवी, बीडीओ चंदन कुमार, अंचलाधिकारी ऋतु सोनी, थानाध्यक्ष सुदेह कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति के साथ हुई। उद्घाटन के बाद वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा तथा कोंच समेत आसपास के प्रखंडों के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

हालांकि उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक एवं सांसद की अनुपस्थिति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के शिलापट्ट पर दोनों जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित हैं, लेकिन वे कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। इसको लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

कार्यक्रम के दौरान एक युवक की टिप्पणी के बाद कुछ लोगों के बीच कहासुनी की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी बात रखना चाहता था, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई। मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा, लेकिन बाद में कार्यक्रम सामान्य रूप से जारी रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है और मतभेद की स्थिति में संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। घटना को लेकर लोगों ने खेद व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों में शालीनता और संयम बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
कोंच में राजकीय डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि पहुंचे, पर स्थानीय सांसद-विधायक की दूरी बनी चर्चा का विषय | नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका! सिर्फ गया ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले के छात्र उठा सकते हैं फायदा | गया जिले के 7 प्रखंडों में आज डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा | महंगे बिजली बिल से स्थाई आजादी: गया में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 914 घर हुए ऊर्जा आत्मनिर्भर | रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार | गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार | प्रेम फार्मा की अनूठी पहल: ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन, जुटे सैकड़ों डॉक्टर | नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा |