मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वजीरगंज-फतेहपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: दोस्त के ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

On: Monday, December 1, 2025 4:09 AM

वजीरगंज–फतेहपुर मुख्य मार्ग स्थित डाक बाबा के पास देर रात हुए सड़क हादसे में सोमवार सुबह एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल मिला। मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के सोहजना गांव निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक सतीश कुमार, जो उसी गांव का रहने वाला है, को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, लिखित देकर शव लिया

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वजीरगंज थाना पुलिस ने कई बार आग्रह किया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सके, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। बाद में परिजनों से लिखित अनुरोध लेकर पुलिस ने शव सौंप दिया।

मित्र के ससुराल जा रहे थे दोनों युवक

परिजनों के अनुसार, कमलेश रविवार रात करीब 9 बजे अपने साथी सतीश के साथ वजीरगंज थाना क्षेत्र के मौलानगर स्थित सतीश के ससुराल जाने के लिए निकला था। ससुराल पहुँचने से लगभग एक किलोमीटर पहले ही उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, रातभर पड़ा रहा घायल

घटना स्थल पर लगी लोगो की भीड़

घायल सतीश ने बताया कि डाक बाबा मोड़ के पास अचानक आए एक चारपहिया वाहन के चकमा से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट नीचे खेत में गिर गई। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सतीश के अनुसार, दुर्घटना के समय कमलेश जिंदा था। दोनों रातभर ठंड में पड़े रहे, लेकिन अंधेरा और सुनसान सड़क की वजह से किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। सतीश ने यह भी बताया कि एक पुलिस गश्ती वाहन रात में वहां से गुजरा, लेकिन नीचे गिरे होने के कारण उन्हें देख न सका।

सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी, तब शुरू हुई मदद

सोमवार सुबह रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ी, जिसके बाद घायल सतीश को अस्पताल पहुँचाया गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |