मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी विधानसभा के 415 मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा में कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

On: Monday, November 10, 2025 3:49 PM

टिकारी संवाददाता, मगध लाइव:
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में टिकारी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और हिंसारहित मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों को टिकारी राज इंटर स्कूल स्थित डिस्पैच सेंटर से ईवीएम और अन्य मतदान सामग्रियों के साथ सुरक्षा बलों की मौजूदगी में मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।

टिकारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 415 मतदान केंद्र बनाए गए हैं — जिनमें टिकारी प्रखंड में 238 और कोंच प्रखंड में 177 केंद्र शामिल हैं। इस क्षेत्र में कुल 3,01,269 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,60,209 पुरुष, 1,40,356 महिला और 11 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,706 सेवा मतदाता भी सूचीबद्ध हैं।

🔸 मतदान केंद्रों का विशेष वर्गीकरण

सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से सभी मतदान केंद्रों को 42 सेक्टर, 7 जोन और एक सुपर जोन में विभाजित किया गया है। इनमें टिकारी में 26 सेक्टर और कोंच में 16 सेक्टर बनाए गए हैं।

  • महिला एवं पिंक बूथ: मध्य विद्यालय नगरपालिका (पूर्वी व पश्चिमी भाग)
  • यूथ बूथ: आदर्श मध्य विद्यालय छावनी, टिकारी
  • मॉडल बूथ: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचानपुर (उत्तरी एवं पूर्वी भाग) तथा गांधी उच्च विद्यालय कोंच (वर्ग 8)

🔸 सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी

शांतिपूर्ण मतदान के लिए सेंट्रल आर्म्ड फोर्स और राज्य पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर भी स्क्रीन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर निरंतर नजर रखी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर भ्रमणशील रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके।

🔸 थाना वार मतदान केंद्रों की संख्या

  1. टिकारी थाना – 95
  2. पूरा थाना – 36
  3. पंचायतपुर – 37
  4. अलीपुर – 54
  5. कोंच थाना – 16

कुल मिलाकर ग्रामीण क्षेत्र में 199 मतदान केंद्र तथा शहरी क्षेत्र में 39 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

🔸 प्रशासनिक सख्ती

आरओ सह एसडीएम प्रवीण कुंदन ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है (संपर्क नंबर: 06314-054839)। किसी भी तरह की गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो।

“हमारा लक्ष्य हिंसारहित और पारदर्शी मतदान कराना है। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।”
— सुशांत कुमार चंचल, एसडीपीओ, टिकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |