मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

NIRF Ranking 2025: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार देश के टॉप 200 संस्थानों में शामिल, लॉ विभाग 23वें और फार्मेसी 63वें स्थान पर

On: Thursday, September 4, 2025 2:39 PM

टिकारी संवाददाता। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विश्वविद्यालय को देश के 151 से 200 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की श्रेणी में स्थान मिला है। रैंकिंग में सीयूएसबी के लॉ एंड गवर्नेंस विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) में 23वां स्थान हासिल किया है, वहीं फार्मेसी विभाग को 63वीं रैंक प्राप्त हुई है।

रैंकिंग की घोषणा के बाद कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह एवं कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने एक-दूसरे को बधाई दी। कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि—
“पिछले वर्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सीयूएसबी को कैटेगरी-1 यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया था, जिसने हमारे आत्मविश्वास को मजबूत किया। अब NIRF रैंकिंग में विश्वविद्यालय और उसके विभागों की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि नालंदा और विक्रमशिला की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

पीआरओ मोहम्मद मुदस्सिर आलम ने बताया कि NIRF मूल्यांकन देशभर के संस्थानों का पांच प्रमुख मानकों पर किया गया। इनमें शिक्षण और सीखना (30%), शोध एवं पेशेवर अभ्यास (30%), स्नातक परिणाम (20%), आउटरीच एवं समावेशन (10%) और धारणा (10%) शामिल हैं।

सीयूएसबी प्रशासन का मानना है कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध स्तर पर किए जा रहे निरंतर प्रयासों की पुष्टि है और आने वाले वर्षों में संस्थान वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |