मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टेउसा में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

On: Monday, April 14, 2025 3:10 PM

अतरी प्रखंड के टेउसा में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर टेउसा समाज विकास संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपथु से एक विशाल रैली के साथ हुई, जो डिहुरी, पाली, टेउसा, और माफा होते हुए अतरी प्रखंड परिसर में सम्पन्न हुई। रैली में शामिल लोग बाबासाहेब के नारे और उनके प्रेरणादायी विचारों के बैनर-पोस्टर लेकर उत्साह के साथ आगे बढ़े। टेउसा में सभी प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया, जहां शरबत और पानी की व्यवस्था भी की गई थी।

टेउसा समाज विकास संगठन के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामीणों को बाबासाहेब के मूल मंत्र—”शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”—से अवगत कराया गया। उन्होंने बाबासाहेब के विचारों को जीवन में अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार साझा किए और बाबासाहेब के सामाजिक समानता व शिक्षा के प्रति योगदान को याद किया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दिनेश यादव, 20 सूत्री सदस्य बैजनाथ चौधरी, छोटू चौधरी, दीपक गुप्ता, अनिल चौधरी, जर्मनी पासवान, लाल बाबू, मुन्ना सिंह, विजय सिंह, रामानंद चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबासाहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |