मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोको कॉलोनी में कार्य कर रहे ठेकेदार, सरकारी आदेश को भी दिखा रहे ठेंगा

On: Sunday, March 2, 2025 8:10 AM

देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गया में ठेकेदार नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार्य कर रहे हैं। वहीं सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। न तो लोगों की जान की परवाह कर रहे हैं और न ही इसे कोई रोकने वाला भी है।
गया के लोको कॉलोनी में जर्जर हो चुके कर्मचारियों के आवासों को तोड़ने का कार्य कई दिनों से जारी है लेकिन संवेदक किसी कानून को नहीं मान रहे हैं।

सुरक्षा बैनर कहीं नहीं दिखाई दे रहा

लोको कॉलोनी में अबतक कई कर्मचारी आवासों को सरकारी आदेश पर तोड़ा जा चुका है लेकिन किसी भी स्थान पर न सुरक्षा मानकों का ख्याल रखा जा रहा है और न तो आदेशों का अनुपालन ही किया जा रहा है। जबकि संवेदक को यह स्पष्ट रूप से लिखित में रेल प्रशासन ने दिया है कि आवासों को तोड़ने से पहले कार्य स्थल पर अवांछित दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी। उन्हें कार्य स्थल के आसपास सुरक्षा बैनर रखना सुनिश्चित करना चाहिए।

ग्राउंड लेबल से नीचे भी की जा रही कटिंग

कॉलोनी में बने कर्मचारी आवासों में जलापूर्ति के पाइप भी जमीन के अंदर बिछाए गए हैं लेकिन संवेदक द्वारा इस पाइप को भी निकाला जा रहा है। जबकि स्पष्ट आदेश है कि केवल ग्राउंड लेवल तक ही डिस्मेंटिंग की अनुमति है। ग्राउंड लेवल से नीचे की अनुमति नहीं है।

बगैर पंजीकरण नंबर के ट्रैक्टर से हो रही सामानों की ढुलाई

आवासों को तोड़ने के बाद ईंट, आयरन रॉड, लकड़ी व लोहे की खिलाड़ियों की ढुलाई जिस ट्रैक्टर से करते देखा जा रहा है, उस ट्रैक्टर पर कहीं भी रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित/लिखा हुआ नहीं है।

मजदूरों को सेफ्टी किट्स उपलब्ध नहीं कराया गया

आवास तोड़ने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के लिए संवेदक द्वारा न तो इन्हें ग्लब्स, जूते ही दिए गए हैं और न ही फेस मास्क। जबकि श्रम अधिनियम में इस बात का उल्लेख है कि खतरनाक कार्य करने वाले श्रमिकों को सेफ्टी किट्स नियोक्ता द्वारा उपलब्ध कराना अनिवार्य है लेकिन इसका भी ख्याल संवेदक द्वारा नहीं रखा जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण नियमों की भी हो रही अनदेखी

कार्यस्थल पर कहीं नजर आ रहा है कि आवास तोड़ने पर उड़ने वाले धूल से किसी अन्य लोगों पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े, इसके लिए पर्दा डाल दिया जाए। जो कि नियम में है। उड़ रहे धूल कण सड़क से गुजरने वालों पर और आसपास रहने वाले रेलकर्मियों के घर या उनके परिवार के सदस्यों को हानि पहुंचा रहा है।

मनमाने तरीके से हो रहे कार्य को रोकने वाला या देखने वाले कोई नहीं

पिछले कई दिनों से यह कार्य चल रहा है लेकिन नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संवेदक कार्य कर रहे हैं, जिसे न तो कोई देखने वाला है और न तो रोकने वाला ही है।

वरीय प्रशाखा अभियंता ने कहा-संवेदक कर रहे हैं गलती

इन सारी बातों से गया के सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश मीणा को अवगत कराया गया तो उन्होंने कोई जवाब देना मुनासिब नहीं समझे। जब वरीय प्रशाखा अभियंता राकेश कुमार सिन्हा से ये सारे सवाल किए गए तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा-संवेदक तो गलती कर रहे हैं।

संवेदक ने फोन नहीं उठाया

जब इन्हीं सारे सवालों के जवाब के लिए संवेदक मो. जुनैद के मोबाइल नंबर 91400 ××××× पर कई बार डायल किया गया तो तो वे फोन उठाना मुनासिब नहीं समझे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |