मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

On: Saturday, January 11, 2025 5:05 AM

टिकारी संवाददाता: टिकारी-कुर्था मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात चितौखर बाजार के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा एक अज्ञात हाइवा वाहन चितौखर बाजार के पास पहले सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से टकराया, फिर आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चितौखर गांव के निवासी रामबली यादव (60) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सिधार गांव के प्रमोद कुमार और उनके बेटे वीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को टिकारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गया के मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मउ थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एक वाहन को जब्त कर लिया गया है। टक्कर मारने वाले हाइवा वाहन की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |