मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डीएम पैदल ही पहुंच गए जिला अभिलेखागार कार्यालय, पैसा लेकर बाहरी लोगों को कार्य करते हुए पकड़ा

On: Wednesday, October 30, 2024 7:45 PM

देवब्रत मंडल

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम बुधवार को ज़िला अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जैसे ही डीएम अभिलेखागार पहुंचे तो पाया कि कुछ प्राइवेट(बाहरी व्यक्ति) आदमी अपने मोबाइल से अभिलेखो की तस्वीर उतार रहे थे। उन्होंने इन सभी बाहरी व्यक्तियों के मोबाइल की जांच की तो पाया कि अनेकों अभिलेख के फोटो उनके मोबाइल की फोटो गैलरी में थे। जांच में यह भी पाया गया कि अभिलेख को देखकर उसकी तस्वीरों को किसी और के पास भेजा गया है। जिसके एवज में पैसे(सेवा शुल्क) लेने के भी साक्ष्य पाए गए। ऐसे लोगों में बेला निवासी आलोक कुमार, गया शहर के चांदचौरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार एवं रसलपुर (मानपुर) निवासी राजेश कुमार थे। डीएम ने बताया कि इन तीनों के मोबाइल को जब्त कर लिया गया। तीनों को सदर अनुमण्डल पदाधिकारी को जांच करते हुए आगे की कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

डीएम ने बताया कि उन्हें सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि ज़िला अभिलेखागार में व्यवस्थित रूप से आवेदनों को संधारित नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण आमजनों को काफी दिक्कतें हो रही है। विदित हो इन दिनों जिले में भूमि सर्वेक्षण का कार्य में चल रहा है। जिसके कारण आमजनों को अभिलेखागार से कागजातों के नकल, कॉपी एवं अन्य जानकारी की जरूरत पड़ रही है। डीएम को जब यहां गड़बड़ी की सूचना मिली तो अपने कार्यालय से निकलकर पैदल ही सीधे ज़िला अभिलेखागार कार्यालय पहुंच गए और जांच की।

इसके बाद डीएम ने ज़िला अभिलेखागार पदाधिकारी से जानकारी लिया कि अभिलेख संधारित करने की प्रक्रिया क्या है? आवेदन कैसे प्राप्त करते हैं? उनका निष्पादन की क्या प्रगति है? प्रतिदिन कितने आवेदनों को निष्पादित किया जाता है? इसके अलावा रजिस्टर में संधारित इत्यादि की जानकारी हासिल किया। बताया गया कि 8 से 10 हजार आवेदन पिछले जुलाई अगस्त से अब तक प्राप्त हुए हैं। प्रतिदिन 400 से 500 आवेदनों को निष्पादित किये जा रहे हैं।

डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि अगले 20 दिनों के अंदर आवेदनों को निष्पादित करें। कागजातों को और व्यवस्थित रूप से संधारित करें। जिनका आवेदन पहले आया है उनका पहले आओ, पहले पाओ के तहत निष्पादित करें। डीएम ने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया है कि आज के मामले को पूरी गंभीरता एव गहन से जांच करते हुए कार्रवाई हेतु रिपोर्ट उपस्थापित करें। डीएम ने अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार को निर्देश दिया कि ज़िला अभिलेखागार कार्यालय का भवन काफी पुराना है। नए भवन निर्माण के लिये जगह चिन्हित करते हुए प्रस्ताव तैयार करें। अभिलेखों को किये जा रहे डिजिटलाइजेशन के कार्यो को देखा एव तेजी से कार्य पूर्ण करवाने को कहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त |