न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया जिला का 159 वां स्थापना दिवस 03 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज संध्या बेला में समाहरणालय परिसर में गया जिला के बनाए गए मानचित्र पर 159 मोमबत्तियां जलाकर समारोह का आगाज किया। इसके बाद केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर खुशियों का इजहार किया। उन्होंने कहा जिलेवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

स्थापना दिवस के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि गया ज़िला के लिये आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। गया ऐतिहासिक जिला है। इस जिले में सभी धर्म का महासंगम है। हिन्दू धर्म का काफी प्राचीन पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 चल रहा है। इसके अलावा महात्मा बुद्ध को भी ज्ञान प्राप्ति यही हुआ। बौद्ध धर्म के लिए भी गया जिला काफी प्रसिद्ध है। हर धर्म का यहां काफी महत्व है एवं स्थल हैं। जिसमें कई देश-विदेश के लोग कोने-कोने से आते हैं। हम सभी की जिम्मेवारी है कि सभी जिलेवासियों को सुख शांति के साथ आगे बढ़ाते रहें। हम सभी जानते हैं कि किस प्रकार सरकार द्वारा गंगाजल घर-घर गया एवं बोधगया में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया वर्ष 2051 तक संभावित जनसंख्या के दृष्टिकोण में रख कर यह एतिहासिक कार्य किया गया है ताकि गया एवं बोधगया में पानी की कोई कमी नहीं हो। इसमें कई विभाग द्वारा आकलन कर बताया गया है कि गंगा का पानी गया एवं बोधगया के घरों तक पहुचाने से 178 मिलियन लीटर ग्राउंड वाटर लेवल का बचत प्रतिदिन हो रहा है। इन सभी को देखते हुए सरकार द्वारा यह योजना लाई गई और लोगों को लाभान्वित करवाने का कार्य किया गया।

इसके अलावा गयाजी डैम भी बनाकर सालो भर पानी रहने हेतु सरकार प्राथमिकता के साथ काम पूर्ण करवाकर गया जिलावासियों के बीच समर्पित करने का कार्य किया गया। अन्य और भी कई जनसरोकार से जुड़े कल्याणकारी योजनाएं भी लोगों के हित में उठाए गए हैं जो भविष्य में काफी लाभप्रद होगा। महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र हो या बोधगया में अन्य विकास के काम किए गए हों। लोगों के हित में लगातार काम एवं विकास हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करवाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा हम सभी गया जिलावासियों को संकल्प लेना है कि सब लोग एक साथ मिलकर कर एक साथ गया जिला को और आगे बढ़ाने और आगे ले जाने के लिए प्रशासन एवं सरकार के साथ कदम से कम मिला करके आगे बढ़ाएं। जिला पदाधिकारी ने जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सभी गया वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गया जिला के 159 वां स्थापना दिवस के अवसर पर ज़िलेवासियो को धन्यवाद दिया। कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है, जो गया जिला वासियों के लिए है। गया जिला धार्मिक रूप से, ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण जिला है। इसके अलावा इकोनॉमी के क्षेत्र में भी काफी महत्वपूर्ण जिला है। यहां के लोगों में अमन एवं शांति के साथ सामाजिक सौहार्द बना रहा है। इसी प्रकार गया जिला के सभी नागरिक एक दूसरे के साथ सामाजिक सौहार्द के साथ रहे और गया जिले में अमन और शांति बनी रहे। इसलिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास करते रहती है। हमेशा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार, रविन्द्र कुमार दिवाकर, सिविल सर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, ज़िले के कई समाजसेवी यथा जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Categorized in:

Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 3, 2023

Tagged in: