मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर तैनात दो आरपीएफ जवान निलंबित,जाने क्या है पूरा मामला?

On: Friday, January 12, 2024 3:38 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया। डीडीयू रेल मंडल के गया जक्शन पर कार्यरत आरपीएफ का दो जवान को डीडीयू रेल मंडल के वरीय मण्डल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने तत्काल प्रभाव से को सस्पेंड कर दिया। रेल सूत्रों ने बताया कि कदाचार और अनुशासनहीनता के मामले में आरपीएफ नियम 1987 के नियम 134 (क) के तहत वर्णित अधिकार का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से गया आरपीएफ पोस्ट में तैनात जवान शशि शेखर तथा विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान रिजर्व कम्पनी डीडीयू रेल मंडल मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। निलंबन के दौरान दोनों पोस्ट पर हाजरी दर्ज करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने दोनों जवानों के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि डडूटी में आरपीएफ के कोई भी अधिकारी व जवान किसी प्रकार की अनियमितता व अनुशासनहीनता के मामले में दोषी पाए गए तो उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। इधर एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे एक युवक द्वारा आरपीएफ के खिलाफ जबरन रुपए छिनने का आरोप लगा रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि मगध लाइव नही करती है।

देखें वीडियो 👇👇👇

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मात्र ₹300 की मजदूरी के लिए मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, ठेकेदार और परिजनों पर हमले का आरोप | मगध रेंज में ‘सिंघम’ की धमाकेदार वापसी: आईपीएस विकास वैभव ने संभाला आईजी का पदभार, अपराधियों को दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी | आधी रात को ‘मौत’ का तांडव: गया में तंत्र-विद्या के शक में वृद्धा की बेरहमी से हत्या, एक अन्य महिला की हालत नाजुक | गया में डीलरों की लंबित ‘मार्जिन मनी’ पर बनी सहमति, 8 माह के बकाया भुगतान की प्रक्रिया तेज | रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत |