न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

अतरी विस क्षेत्र में सीएम नीतीश कुमार

आम चुनाव 2024 के अंतिम चरण में जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए 1 जून को होने जा रहे चुनाव को लेकर सियासी पारा परवान चढ़ चुका है। जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र में जदयू के प्रत्याशी सांसद चंद्रवंशी प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दंभ भरा कि इस बार बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए जीत रही है और चार सौ सीट हासिल कर एनडीए की सरकार फिर बन रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। इस मौके पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू एक साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने कहा एक समय था कि बिहार में शाम में कोई डर से बाहर नहीं निकलता था। आज देर शाम तक घूमते है इसे भूलिएगा नही। उन्होंने एक विशेष समुदाय वर्ग के लोगों की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि पुरानी बातों को याद कीजिए कि क्या बुरा हाल था। उन्होंने बताया लड़कियों के लिए साइकिल योजना दी गई। यह सब काम को भूलिएगा नही। शिक्षको की बहाली की है। पहले शिक्षको की कमी थी। शिक्षा के क्षेत्र में लड़का और लड़कियों को बढ़ाया है। विधानसभा चुनाव के पहले लाखो लोगो को नौकरी दी जाएगी। पहले कोई काम कराया था क्या? दो बार गलती हुई थी, अब भाजपा के साथ हैं। बिहार में सबसे ज्यादा महिला पुलिसकर्मी है जो किसी दूसरे राज्य में नही है। 50 प्रतिशत से आरक्षण बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया है। समाज के सभी तबकों के लिए काम किया गया है। जाति आधारित जनगणना करवाया।आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कार्य किया जा रहा है। वहीं उन्होंने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कोई काम किया क्या? परिवार बढ़ाया है लेकिन मेरा परिवार पूरा बिहार है।बिहार में 40 और देश में 400 सीट जीतेंगे। पिछली बार भी चंदेश्वर चंद्रवंशी को जिताए थे, इस बार भी जिताईए।
सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार के कार्यक्रम से पूरे विश्व में देश की इज्जत बढ़ी है। आज पूरे देश और सभी देशवासियों का सीना ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनें।