देवब्रत मंडल

रविवार को शहर के ब्राहमणीघाट के समीप श्रीचित्रगुप्त परिवार कल्याण समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रंजीत कुमार सिन्हा व संचालन सुनील कुमार सिन्हा ने की। इस मौके पर गया नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि श्रीचित्रगुप्त परिवार कल्याण समिति के सदस्यों के द्वारा पांच एजेंडा तय किया गया। जिसमें समिति का गठन, प्रतिमा की स्थापना, शिक्षा व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित करना, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का उत्थान और समिति के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को समिति से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। वहीं सर्वप्रथम श्रीचित्रगुप्त परिवार कल्याण समिति के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में 11 लोगों की कमिटी बनाई गई। जो आगे समिति का चुनाव कराएंगे।मौके पर कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा, ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना बाबू, गणेश कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ जीतू, अंजनी कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, दिनेश नंदन सिन्हा, विरेन्द्र कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।