
टिकारी संवाददाता: वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को टिकारी में भगवान शिव का तिलकोत्सव मनाया गया। इस अवसर तिलकोत्सव की भव्य और मनोरम झांकी निकाली गई। शहर के बुढ़वा महादेव स्थान से निकली झांकी शहर के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। गाजे बाजे के साथ पारंपरिक ढंग से निकली तिलकोत्सव झांकी सह जुलूस शहर के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। देर रात तक चले इस उत्सव व जुलूस में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मिठाई, फल, फूल के साथ भगवान शिव को प्रिय भांग व गांजा की व्यवस्था की गई थी। आकर्षक टोकरी में तिलक सामग्री सजा कर भक्त अपने माथा पर रख पूरे नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के उपरांत पुन जुलूस बुढ़वा महादेव स्थान पहुंचा व पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के तिलकोत्सव का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। आयोजन को मुख्य रूप से अरुण प्रसाद गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, छोटू, शम्भू, संतोष पांडेय, अविनाश, राजू सहित अन्य लोगो ने सफल बनाया।