मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया केंद्रीय कारागृह में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग का आयोजन, कैदियों को मिली सतभक्ति की प्रेरणा

On: Wednesday, January 31, 2024 4:45 PM

✍️दीपक कुमार

केंद्रीय कारागृह के बाहर खड़े संत रामपाल जी महाराज के अनुयाई

गया: गया केंद्रीय कारागृह में बुधवार को कैदियों और कर्मचारियों के बीच एक विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। इस सत्संग में संत रामपाल जी महाराज के प्रवचनों का प्रोजेक्टर और स्पीकर के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसे कारागार के लगभग दो हजार से अधिक कैदियों और जेल के कर्मचारियों ने बड़े आनंद से सुना।

संत रामपाल जी के अनुयाइयों ने सत्संग सुनने वालों को उनकी द्वारा लिखी गई पुस्तकें “जीने की राह” और “ज्ञान गंगा” नि:शुल्क बांटीं और उन्हें सभी बुराइयों को त्यागकर एक नेक जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस मौके पर उपस्थित संत रामपाल जी महाराज के अनुयाई भक्त पंकज दास ने बताया कि इन पुस्तकों में पूर्ण परमात्मा के अद्वितीय तत्वज्ञान का वर्णन किया गया है, जिसके अनुसार हमारे गुरुदेव संत रामपाल जी एक निर्मल समाज का निर्माण करने के लिए प्रयत्नशील हैं और वह विश्व को सतभक्ति प्रदान कर मोक्ष करवा सकते है। उन्होंने कहा कि करीब 3 हजार आध्यात्मिक पुस्तक वितरण किया गया है।

इस मौके पर उपस्थित जिला सेवादार भक्त रूपेश दास ने बताया कि हमारे गुरुदेव संत रामपाल जी किसी भी धर्म का विरोध नहीं करते, बल्कि सभी धर्मों के ग्रंथों का सम्मान करते हैं। वह अपने अनुयाइयों को शुद्ध आचरण, सामाजिक उत्थान, नशा मुक्ति, दहेज विरोध, बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि गया कारागृह में आयोजित सत्संग को एक ऐतिहासिक घटना बताया और कहा कि यह उनके गुरु की कृपा है, जिसने उन्हें इस अवसर पर जेल में बंद कैदियों के बीच सत्यज्ञान का प्रचार प्रसार करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि हम आशा जताते हैं कि इस सत्संग से कारागार के बंदियों को एक नई दिशा मिलेगी और वे अपने जीवन में सुधार लाएंगे। इस मौके पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयाई , नागेंद्र दास, मिथलेश दास, वीरेंद्र दास, सुरेंद्र दास, प्रवीण दास, केशव दास, दीपक दास, सुशील दास, सोनिया दासी, करिश्मा दासी, लक्ष्मी दासी, सुनैना दासी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और सेवा में सहयोग किए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान |