न्यूज शेयर करें

बेलागंज के देव विगहा गांव में चोरों ने एक रात में ही चार घरों को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बर्बर वारदात से पूरा गांव सकते में है।

घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों कमलेश पासवान, रामू यादव, शेखर कुमार और रामानंद मिस्त्री ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घरों से नगदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए हैं।

घटना से आहत पीड़ितों ने बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विनय कृष्णा प्रसाद का कहना है कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि बेलागंज क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

Categorized in:

Crime, Gaya,

Last Update: June 16, 2024