मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रफीगंज से कुख्यात नक्सली को पंचानपुर पुलिस व एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

On: Monday, April 21, 2025 3:29 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर थाना की पुलिस और एसटीएफ ने कुख्यात नक्सली विंदेश्वरी यादव उर्फ कर्मचारी जी को गिरफ्तार किया है। विंदेश्वरी यादव पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैम्प में घुसकर वाहन में आग लगाने, बम विस्फोट करने और लेवी मांगने का मामला दर्ज है। एसएसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रविवार की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई कांडों का वांछित नक्सली विंदेश्वरी यादव रफीगंज थाना क्षेत्र में ठहरा है। सूचना के आलोक में एसएसपी द्वारा पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ व अन्य पुलिस बल को शामिल करते हुए गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया। लोकेशन के आधार पर विंदेश्वरी यादव को रफीगंज थानाक्षेत्र के रफीगंज बाजार से दबोचा टीम ने दबोच लिया। उसके बाद पंचानपुर थाना लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी हो कि विंदेश्वरी यादव के खिलाफ पंचानपुर थाना में वर्ष 2010 में कांड दर्ज हुआ था जिसमें कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैम्प में बमबारी कर दहशत फैलाने, लेवी मांगने, वाहन जलाने का आरोप है। उक्त कांड में पूर्व में ही पुलिस द्वारा आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की विदेशी शराब जब्त, वैशाली का ट्रक चालक गिरफ्तार | गयाजी में सरकारी क्वार्टर में ASI ने सल्फास खाकर दी जान, स्वास्थ्य तनाव या कोई और वजह? पुलिस तलाश में जुटी | कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर अमर कुमार राजा उर्फ बाबा गिरफ्तार, 50 हजार इनामी अपराधी पर कई संगीन मामले दर्ज | ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव नेशनल काउंसिल/जेसीएम के सदस्य नियुक्त, गया शाखा में जश्न | गया जंक्शन पर ‘नेचुरल कॉल’ की सुविधा महंगी पड़ सकती है, गुवाहाटी की एजेंसी ने संभाला ठेका | गया जी शहर में तैयार होंगे 15 नए शौचालय, स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगी मजबूती | डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: गया में शुरू होगी 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता | गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार | स्टेशन रोड स्थित रीगल रेस्ट हाउस की 600 स्क्वायर फीट जमीन पर रेलवे की कार्रवाई शुरू, 32 साल बाद केस में विजय | फतेहपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दाह-संस्कार के बाद हत्या का केस दर्ज; ससुराल पक्ष फरार |