मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पैक्स अध्यक्ष को जीत की खुशी मनाना पड़ा महंगा: जुलूस के दौरान फायरिंग के आरोप, सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

On: Monday, December 2, 2024 3:05 PM

गिरफ्तार आरोपी धीरज कुमार

टिकारी संवाददाता: पैक्स चुनाव में जीत के बाद अध्यक्ष द्वारा निकाली गई जुलूस के दौरान पंसस के घर पर गोलीबारी व मारपीट की घटना की थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला महमन्ना पैक्स से जुड़ा है। मामले में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सहित सात लोगो को आरोपित बनाया गया है। महमन्ना ग्राम पंचायत के पंसस महेन्द्र पासवान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रविवार की रात्रि पैक्स अध्यक्ष व उनके समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था। जुलूस रामनगर गांव स्थित आवास के पास गोलीबारी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। पैक्स अध्यक्ष व समर्थकों द्वारा गाली गलौज व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान मारने की धमकी दी गयी। घटना की सूचना पर स्थल पहुंची पुलिस ने एक खोखा भी बरामद की है। साथ ही मामले में एक स्थानीय युवक धीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दूसरे पक्ष से एक महिला ने पैक्स अध्यक्ष के हारे प्रत्याशी पर छेड़खानी का लगाई आरोप

वहीं इसी घटना से जुड़े दूसरे पक्ष के द्वारा भी थाने में शिकायत की गई है। जिसमे पंचायत के उसरी ग्राम की रहने वाली महिला बेबी देवी द्वारा रामनगर पुल के समीप छेड़छाड़ करने का आरोप लगाई है।  शिकायतकर्ता बेबी द्वारा कहा गया है कि पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी संजय यादवेन्दु, पंसस महेंद्र पासवान सहित अन्य लोगो द्वारा छेड़छाड़ करने लगे और साड़ी खींच ली। अर्धनग्न होने के बाद जब चिल्लाने लगी तो रिवाल्वर सटाते हुए जान मारने की धमकी देने लगे। घटना के बाद चिल्लाने पर आरोपितों द्वारा हवाई फायरिंग भी किया गया। महिला ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला | 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का खूनी खेल: गया में ‘डायन’ बताकर पीटी गई दूसरी बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम |