न्यूज शेयर करें

दीपक कुमार/देवब्रत मंडल

गया संसदीय क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी जीतनराम मांझी पांचवे राउंड की मतों की गिनती समाप्त होने तक 119218 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। जबकि कुमार सर्वजीत 84543 को वोट मिले हैं। इस हिसाब से जीतनराम मांझी 34675 वोट से लगातार बढ़त बनाते हुए आगे निकल रहे हैं। जबकि नोटा पर बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या 2984 है।
गया के गया कॉलेज के मतगणना केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें राउंड के मतों की गिनती का कार्य जारी है। पहले राउंड के रुझान के अनुसार 21867 वोट जीतनराम मांझी को जबकि कुमार सर्वजीत को 13978 मत प्राप्त हुए थे। श्री मांझी 7889 मतों से से आगे चल रहे थे। जबकि वोट 680 NOTA के है। ये रुझान शेरघाटी और बोधगया विधानसभा क्षेत्र से सामने आया था। जबकि दूसरे राउंड में NDA के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 34231 और INDIA राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को 24947 को वोट प्राप्त हो चुके थे। एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 9284 मतो से आगे चल रहे थे।


बता दें कि गया संसदीय(सुरक्षित) क्षेत्र में मुख्य रूप से एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और INDIA गठबंधन के राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत के बीच मुकाबला है। बता दें अबतक के रुझानों के मुताबिक जो बढ़त हासिल कर चुके हैं जीतनराम मांझी, उस हिसाब से यदि यही बढ़त आगे चलकर इसमें वृद्धि होती है तो परिणाम एनडीए के पक्ष में जाता नजर आ रहा है लेकिन मतों की आखिरी गिनती तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अभी कई और विधानसभा क्षेत्र हैं जहां के मतों की गिनती नहीं हुई है। magadhlive के साथ बने रहेंगे, आगे के हर अपडेट्स सबसे पहले देने की कोशिश हमारी टीम कर रही है।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS, National, Politics,

Last Update: June 4, 2024