मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने ट्रैफिक पुलिस के लिए तैयार कराया आधुनिक ट्रैफिक बूथ, SSP ने की सराहना

On: Wednesday, December 18, 2024 4:53 PM

इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने एक अनोखी पहल करते हुए ट्रैफिक पुलिस के लिए आधुनिक और सुविधाजनक ट्रैफिक बूथ का निर्माण कराया है। आज इसे एक भव्य समारोह में SSP आशीष भारती और ट्रैफिक DSP निशु मलिक के हाथों ट्रैफिक पुलिस को सौंपा गया। इस अवसर पर SSP आशीष भारती ने इनर व्हील क्लब की महिलाओं और अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता की जमकर सराहना की।

इस ट्रैफिक बूथ को विशेष डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसे डबल कोटेड तकनीक से बनाया गया है, जिसमें थर्माकोल की परत लगाई गई है। यह व्यवस्था गर्मी में ठंडक और सर्दी में गर्माहट प्रदान करेगी, जिससे ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को काफी राहत मिलेगी।

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पब्लिक और पुलिस दोनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। क्लब की सदस्यों ने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें पीडीसी अंजना पोद्दार, किरण प्रकाश, अनामिका सिन्हा और स्मिता अग्रवाल ने विशेष योगदान दिया।

क्लब की इस पहल को सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। क्लब की सदस्याओं ने हमेशा से समाजहित में कार्य किए हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट खासतौर पर ट्रैफिक पुलिस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ट्रैफिक बूथ का निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा था और इसे पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |