![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/12/image_editor_output_image-979277751-17034846097368884394086880017253.jpg)
गया जिले के अति नक्सल प्रभावित बाँकेबाजार क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कंस्ट्रक्शन काम में लगे तीन लोगो को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। मामला टुटुआ थाना क्षेत्र के असुराइन की बताई जा रही है जहां एक पुल बना रहे ठेकेदार के तीन आदमियों का नक्सली ने अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है की तीन में से दो लोग को छोड़ दिया एक को अब भी कब्जे रखे हुए है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि रात में ऑपरेशन चलाया गया था पर अब तक कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa03043223993361751234104-1024x461.jpg)
पुल निर्माण करने वाली शैल कन्स्ट्रक्शन कम्पनी के मालिक शैलेश सिंह ने बताया कि नक्सली दो मुंशी और एक गार्ड को किडनैप कर ले गए थे। पर एक मुंशी और गार्ड को रात में छोड़ दिया लेकिन एक मुंशी शाहबाज खान को उन्होंने नहीं छोड़ा है। वे 30 लाख रुपये की डिमांड कर रहे है। वह भी 24 घण्टे के अंदर। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है। शहबाज खान धनबाद का रहने वाला है। इस घटना से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।