मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में भाकपा माओवादी ने सड़क निर्माण में लगे एक जेसीबी में लगाई आग, तीन नक्सली पोस्टर और एक धमकी भरा चिट्ठी छोड़ा

On: Thursday, January 9, 2025 1:42 PM

रिपोर्ट: दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया संवाददाता

इमामगंज। गया व औरंगाबाद जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित लंगूराही के नजदीक सड़क निर्माण में लगे एक जेसीबी को नक्सलियों के हथियारबंद दस्ता ने आग लगाते हुए पोस्टर छोड़ कर क्षेत्र में जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराया है. यह घटना बुधवार की रात्रि की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के मदनपुर एवं गया जिला के छकरबंधा सीमा के नजदीक लंगूराही के नजदीक चिल्मी गांव से होते हुए लंगूराही गांव तक सड़क निर्माण किया जा रहा है. जिसमें राजन कंस्ट्रक्शन का एक जेसीबी के द्वारा कार्य किया जा रहा था. बुधवार की रात्रि हथियारबंद दो लोग घटना स्थल पर पहुंचे और खुद को नक्सली बताते हुए जेसीबी मे आग लगा दी. जिसमें जेसीबी आंशिक रूप से जल गया है. वहीं रीजनल कमिटी माओवादी (मध्य) के हवाले से तीन नक्सली पोस्टर और एक चिट्ठी छोड़ा गया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी के साथ ही साथ अर्ध सैनिक बल के द्वारा घटना स्थल पर जाकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है.

नक्सली पोस्टर में लिखी है ये बाते

भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी मध्य जोन के द्वारा छोड़े गए पर्चे में बताया गया है कि संगठन के द्वारा गरीब मजदुर में आवंटित जमीन को दलाली कर बेचना बंद करो. पूंजीवादी समातवादी पुलिस मुखबिर मुर्दाबाद, सता के द्वारा बनाया गया योजना कागज पर सीमित है. इसके खिलाफ गरीब मजदूर एक हो, पूंजीवादी योजना के लिए जल जंगल जमीन को दोहन बंद करो. माफिया और पूंजीवादी दलाल का गठजोड़ सरकार गरीब और मजदूर पर शोषण बंद करो आदि बातें लिखी हुई है.

नक्सलियों के अड्डों से मंगलवार की मिली थी बम बनाने का जखीरा

इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ के जंगलों में पहाड़ों के अंदर बनाए गए गुफा से जिला पुलिस, सीआरपीएफ 47 और एसएसबी की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चला कर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और आइइडी बनाने का उपकरण बरामद किया गया है. जिसमें लगभग 45 तरह के उपकरण बरामद किया गया था.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम | गया जंक्शन पर 27 जनवरी से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक; प्लेटफॉर्म 2 और 3 से ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद | गया में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का भव्य आगाज़ | गया सोना लूटकांड: निलंबित थानेदार की जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी, अब 24 जनवरी को होगी अगली सुनवाई | वेंडर्स दिवस पर पटना में भव्य समागम: गया TVC के अध्यक्ष और सचिव ने उठाई स्ट्रीट वेंडर्स के हक की आवाज | बेलागंज में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार; 51 लाख का जुर्माना | गया सोना लूटकांड: निलंबित रेल थानाध्यक्ष की जमानत पर कल होगी सुनवाई, करोड़ों के सोने की लूट में फंसे हैं ‘खाकी’ वाले | हावड़ा-आनंद विहार के बीच दौड़ेगी अत्याधुनिक ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस, धनबाद-गया के रास्ते 22 जनवरी से शुरू होगा नियमित परिचालन | क्या आपके पास है गयाजी को बेहतर बनाने का आइडिया? नगर निगम के साथ साझा करें अपने विचार, स्कैन करें क्यूआर कोड |