
टिकारी संवाददाता: आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी में कार्यरत राधा देवी रसोइया के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा ससम्मान विदाई दी गई। राधा देवी वर्ष 2013 से विद्यालय में रसोइया का कार्य कर रही थी।प्रधानध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा ने कहा कि वह बहुत शांत स्वभाव, मीत भाषी, कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ थी। वह प्यार से बच्चों को खाना परोसती थी। कार्यक्रम में उनकी सेवा भावना को याद करते हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रखंड मध्याह्न भोजन साधन सेवी सेवी मनोज कुमार रंजन के अलावा विद्यालय के शिक्षक सुबोध कुमार शांडिल्य, साजिद कबीर, नागेंद्र शर्मा, अंजू सिंहा, अभय कुमार एवं सभी रसोइया उपस्थित थे।