मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

प्रेम प्रसंग में भाभी की गला रेतकर हत्या करने वाला ममेरे देवर को गया पुलिस ने महज 5 घंटे में किया गिरफ्तार

On: Wednesday, February 19, 2025 12:10 PM

गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के नंदई गांव में भाभी की गला रेतकर हत्या करने वाले ममेरे देवर को गया पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार को उस समय हुई जब सविता देवी (पति रंजीत पासवान) घर में अपनी सास के साथ अकेली थी। इसी दौरान आरोपी अनुज कुमार (पिता मिथिलेश पासवान) ने घर में घुसकर सविता की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल के मार्गदर्शन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने लुटुआ थाना क्षेत्र के कोठीलवा गांव के पास स्थित लहंगस्थान और तरवापहाड़ी के जंगल में छापेमारी कर मुख्य आरोपी अनुज कुमार को घटना के महज 5 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि पूछताछ में अनुज कुमार ने खुलासा किया कि मृतका के साथ उसके प्रेम संबंध थे। सविता के बार-बार परेशान करने के कारण तंग आकर उसने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में भदवर थाना कांड संख्या-09/25, दिनांक-19.02.2025 के तहत धारा-103 (1) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में सरकारी क्वार्टर में ASI ने सल्फास खाकर दी जान, स्वास्थ्य तनाव या कोई और वजह? पुलिस तलाश में जुटी | कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर अमर कुमार राजा उर्फ बाबा गिरफ्तार, 50 हजार इनामी अपराधी पर कई संगीन मामले दर्ज | ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव नेशनल काउंसिल/जेसीएम के सदस्य नियुक्त, गया शाखा में जश्न | गया जंक्शन पर ‘नेचुरल कॉल’ की सुविधा महंगी पड़ सकती है, गुवाहाटी की एजेंसी ने संभाला ठेका | गया जी शहर में तैयार होंगे 15 नए शौचालय, स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगी मजबूती | डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: गया में शुरू होगी 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता | गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार | स्टेशन रोड स्थित रीगल रेस्ट हाउस की 600 स्क्वायर फीट जमीन पर रेलवे की कार्रवाई शुरू, 32 साल बाद केस में विजय | फतेहपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दाह-संस्कार के बाद हत्या का केस दर्ज; ससुराल पक्ष फरार | फतेहपुर में बाल श्रम विभाग की छापेमारी: होटल से 12 वर्षीय बालक मुक्त, संचालक पर मामला दर्ज |