मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पैक्स चुनाव: फतेहपुर के दो मतदान केंद्रों पर हंगामा, तीन लोग हिरासत में

On: Tuesday, November 26, 2024 6:46 AM

गया। जिले में चल रहे पैक्स चुनाव के बीच फतेहपुर प्रखंड के चरोखरी और सलैया कलां पंचायत के मतदान केंद्रों पर दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि चरोखरी पंचायत में हुए इस हंगामे के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीडीओ राहुल रंजन, अंचलाधिकारी, और सेक्टर पदाधिकारी चंदन शास्त्री पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक जारी

घटना के बाद भी प्रशासन की कड़ी निगरानी में अन्य सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया शांति पूर्वक चल रही है। जिले भर में सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। 13 संवेदनशील प्रखंडों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है। मतदान प्रक्रिया शाम तक जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड के अजय यादव ने रूस में रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक | गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की विदेशी शराब जब्त, वैशाली का ट्रक चालक गिरफ्तार | गयाजी में सरकारी क्वार्टर में ASI ने सल्फास खाकर दी जान, स्वास्थ्य तनाव या कोई और वजह? पुलिस तलाश में जुटी | कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर अमर कुमार राजा उर्फ बाबा गिरफ्तार, 50 हजार इनामी अपराधी पर कई संगीन मामले दर्ज | ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव नेशनल काउंसिल/जेसीएम के सदस्य नियुक्त, गया शाखा में जश्न | गया जंक्शन पर ‘नेचुरल कॉल’ की सुविधा महंगी पड़ सकती है, गुवाहाटी की एजेंसी ने संभाला ठेका | गया जी शहर में तैयार होंगे 15 नए शौचालय, स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगी मजबूती | डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: गया में शुरू होगी 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता | गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार | स्टेशन रोड स्थित रीगल रेस्ट हाउस की 600 स्क्वायर फीट जमीन पर रेलवे की कार्रवाई शुरू, 32 साल बाद केस में विजय |