मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: नक्सल प्रभावित मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र को मिला नया थाना, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

On: Wednesday, February 28, 2024 4:46 PM

गया जिले के बोधगया अनुमंडल में नक्सल एवं उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्र में एक नया थाना सिन्धुगढ़ का शुभारंभ किया गया है। इसकी स्वीकृति सरकार के सचिव बिहार पटना ने 23 फरवरी को दी थी। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने 28 फरवरी को इस थाने का उद्घाटन किया।

सिन्धुगढ़ थाना गया जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र  के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है और झारखण्ड राज्य की सीमा से लगा हुआ है। सिन्धुगढ़ थाना के अंतर्गत तीन पंचायतों के 34 गाँव शामिल हैं। इन गाँवों की दूरी मोहनपुर थाना से 18 किलोमीटर है। इस कारण इन गाँवों के लोगों को विधि व्यवस्था से संबंधित कोई भी समस्या होने पर थाने तक पहुँचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था।

सिंधुगढ़ थाना उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव विडियो

सिन्धुगढ़ थाना में थानाध्यक्ष के रूप में गौरव कुमार को पदभार मिला है इनके अलावा अन्य पदाधिकारीयों और सशस्त्र बल को पदस्थापित किया गया है। इससे नक्सली गतिविधियों को रोकने, ग्रामीणों की सुरक्षा बनाए रखने, अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने और शराब बंदी को लागू करने में मदद मिलेगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने इस थाने के शुभारंभ पर कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो इस क्षेत्र में विधि व्यवस्था को मजबूत करेगा। उन्होंने इस थाने के प्रभारी और कर्मचारियों से अपील की कि वे निष्ठा और ईमानदारी से अपना काम करें और जनता के साथ सहयोग बनाए रखें। उन्होंने कहा की मोहनपुर ओपी को भी पूर्ण थाना का दर्जा जल्द ही मिल जायेगा।

इस थाने के शुभारंभ के अवसर पर ,सिटी एसपी प्रेरणा कुमार , बोधगया अनुमंडल अधीक्षक सौरभ जायसवाल ,इंस्पेक्टर अजय कुमार, मोहनपुर थानाध्यक्ष, सिन्धुगढ़ थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। वहीं इस इस उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर पूर्व प्रमुख श्रीधरनारायण यादव, नागेंद्र यादव, थाना क्षेत्र के केवला पंचायत मुखिया अरविंद यादव, पूर्व मुखिया दिलेश्वर यादव, संजय यादव, उपेंद्र पासवान, अंबातारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अजमत अली , हम पार्टी नेता कैसर अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधियों के अलावे हजारों की संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार | बेलागंज: पाली गांव में नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, जिला मुख्यालय से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां |