देवब्रत मंडल
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा टीम द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माला पहनकर तथा पुष्पांजलि कर युवा दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित सभी यूनियन पदाधिकारी तथा रेल कर्मचारी स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्गदर्शन पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीडीयू मंडल अंतर्गत शाखा नंबर 3 से संतोष कुमार एवं ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर संगठन के मंडल मंत्री प्रिंस कुमार ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को संबोधित किया।
उपस्थित कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारी को पूर्व पीएनएम प्रभारी सह केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के पद चिन्ह पर चलते हुए संगठन को ईमानदारी पूर्वक मजबूती प्रदान करने हेतु संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। 12 जनवरी को ही मिथिलेश कुमार का भी जन्मदिन है। इस अवसर पर उपस्थित यूनियन पदाधिकारी ने युवा टीम के साथ मिलकर पुष्प गुच्छ देते हुए गिफ्ट के साथ माला पहनाकर एवं केक काटकर श्री कुमार का भी जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित थे।