मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में कड़ाके की ठंड: 8 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 5 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

On: Friday, January 3, 2025 3:41 PM

देवब्रत मंडल

गया में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं। जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी कर जिले के सभी प्री-स्कूल, सरकारी एवं निजी विद्यालयों की कक्षा 1 से 5 तक और आंगनबाड़ी केंद्रों को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन ने कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल और कोचिंग संस्थानों के समय में बदलाव किया है। अब सभी सरकारी और निजी विद्यालय तथा कोचिंग संस्थान सुबह 9:30 बजे के बाद खुलेंगे और पठन-पाठन की गतिविधियां शाम 4 बजे तक समाप्त करनी होंगी। यह निर्देश 4 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा।

कक्षा 6 और उससे ऊपर के लिए नए समय निर्धारण

जिला प्रशासन ने कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल और कोचिंग संस्थानों के समय में बदलाव किया है। अब सभी सरकारी और निजी विद्यालय तथा कोचिंग संस्थान सुबह 9:30 बजे के बाद खुलेंगे और पठन-पाठन की गतिविधियां शाम 4 बजे तक समाप्त करनी होंगी। यह निर्देश 4 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा।

सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

जिला प्रशासन ने शीतलहर से राहत के लिए सभी प्रखंड, नगर पंचायत और नगर निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और रैन बसेरों के पास अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी

गया जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है, और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। गया में पड़ रही इस कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन द्वारा उठाए गए ये कदम नागरिकों को ठंड से राहत पहुंचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम | गया जंक्शन पर 27 जनवरी से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक; प्लेटफॉर्म 2 और 3 से ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद | गया में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का भव्य आगाज़ | गया सोना लूटकांड: निलंबित थानेदार की जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी, अब 24 जनवरी को होगी अगली सुनवाई | वेंडर्स दिवस पर पटना में भव्य समागम: गया TVC के अध्यक्ष और सचिव ने उठाई स्ट्रीट वेंडर्स के हक की आवाज | बेलागंज में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार; 51 लाख का जुर्माना | गया सोना लूटकांड: निलंबित रेल थानाध्यक्ष की जमानत पर कल होगी सुनवाई, करोड़ों के सोने की लूट में फंसे हैं ‘खाकी’ वाले | हावड़ा-आनंद विहार के बीच दौड़ेगी अत्याधुनिक ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस, धनबाद-गया के रास्ते 22 जनवरी से शुरू होगा नियमित परिचालन | क्या आपके पास है गयाजी को बेहतर बनाने का आइडिया? नगर निगम के साथ साझा करें अपने विचार, स्कैन करें क्यूआर कोड |