
टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत संडा पंचायत के महिमापुर निवासी नवल शर्मा के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। वे विगत कुछ समय से अस्वस्थय चल रहे थे और आखिरी सांस अर्श सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल गया में लिया। निधन की सूचना मिलने पर पूर्व जिला पार्षद कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सतेन्द्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शेखर, नाथुन पासवान आदि विष्णुपद स्थित अस्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में भाग लिया और अपनी शोक संवेदना प्रकट की। नारायण ने कहा कि व्यवहार कुशल व मृदुभाषी स्व. शर्मा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में गहरी दिलचस्पी रखते थे। उनके आकस्मिक निधन से गांव व समाज को गहरी क्षति पहुंची है। निधन पर शोक प्रकट करने वालों में मदन शर्मा, प्रो राम प्रवेश शर्मा, प्रो श्रीराम शर्मा, पूर्व मुखिया छोटन सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल है।