
टिकारी संवाददाता: कानू विकास मंच के प्रखण्ड अध्यक्ष व व्यवसायी रणजीत प्रसाद गुप्ता का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। शहर के दुर्गा स्थान के रहने वाले रणजीत प्रसाद सामाजिक कार्यकर्ता के साथ कई वर्षों से कानू विकास मंच के प्रखण्ड अध्यक्ष थे। इसके अलावे गैलेक्सी रेस्टोरेंट व ग्लैक्सी आईसक्रीम फैक्ट्री के भी संचालक थे। गुप्ता के निधन पर नगर परिषद के उप सभापति सागर कुमार, कानू विकास मंच के अरविंद कानू, विनोद कानू, प्रेम साव सहित अन्य लोगो ने गहरा दुख प्रकट किया है।