मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में बढ़ते अपराध पर चिंता: एचआरयूएफ चेयरमैन ने डीजीपी और एसएसपी को लिखा पत्र

On: Saturday, November 23, 2024 3:01 PM

देवब्रत मंडल

गया, बिहार – शहर में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और चोरी के मामलों को लेकर ह्यूमन राइट्स अंब्रेला फाउंडेशन (एचआरयूएफ) के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र लिखा है। उन्होंने शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को मजबूत करने और कानून व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया है।

विशाल रंजन ने अपने पत्र में हालिया आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पंतनगर कॉलोनी और पुरानी गोदाम मोहल्ला जैसे क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से गुरुवार रात हुई घटना का जिक्र किया, जहां चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थित पुरानी गोदाम मोहल्ले में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संजय भारद्वाज के घर को निशाना बनाया।

उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पुरानी गोदाम क्षेत्र, जो दक्षिण बिहार की सबसे बड़ी खुदरा एवं थोक मंडी है, में बढ़ती आपराधिक गतिविधियां व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

पुलिस गश्ती को सुधारने की मांग

एचआरयूएफ चेयरमैन ने सुझाव दिया है कि पुलिस गश्ती प्रणाली में व्यापक बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे के बाद मोटरसाइकिल और पैदल गश्ती को सशक्त किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों और व्यवसायियों के बीच सुरक्षा का विश्वास कायम हो। इसके साथ ही, अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ पैदा किया जा सके।

विशाल रंजन ने बिहार के अन्य जिलों में भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सुधार न केवल अपराधियों के मनोबल को तोड़ेंगे, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप |