न्यूज शेयर करें

गया जिले के सिंधूगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौन्धा जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग जानवर चराने के लिए मसौन्धा जंगल की ओर गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला कर आस-पास के अन्य लोगों भी बुलाया। इसके बाद इसकी सूचना सिंधुगढ़ थाना पुलिस को दी गयी।

सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं। शव की पहचान नही हो पाई है। उन्होंने बताया की शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है की युवक की हत्या कर शव को काफी दिन पहले जंगल में फेंक दिया गया है। चेहरे बुरी तरह से खराब हो चुका हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Categorized in:

Crime,

Last Update: May 25, 2024