मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

प्रशिक्षण में विकास शिविर की सफलता का बीडीओ ने दिया मंत्र

On: Tuesday, April 8, 2025 5:12 PM

टिकारी संवाददाता: प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला में विकास योजनाओं का सभी पात्र लाभुकों तक पहुंचाने एवं आगामी 19 अप्रैल से होने वाले विकास शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण में सभी कर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गई। बीडीओ योगेन्द्र पासवान ने बताया कि शिविर को लेकर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। शिविर की सफलता को लेकर प्रखंड के 22 पंचायतों को दो भागों में बांटा गया है। 11 पंचायतों के 11 एससी एवं एसटी टोला में प्रत्येक शनिवार को और शेष बचे 11 पंचायतों के 11 एससी एवं एसटी टोला में प्रत्येक बुधवार को कैंप लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी विकास मित्र, टोला सेवक व संबंधित कर्मियों को शिविर आयोजन के पूर्व ही एससी – एसटी टोलों के वंचित और योग्य परिवारों से आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही छूटे हुए परिवारों का आवेदन शिविर में प्राप्त कर यथा संभव आन स्पाट निष्पादन किया जाएगा। शिविर में पिछले बीस वर्षों में एससी – एसटी वर्ग के लिए सरकार द्वारा किए गए कामों से विकास मित्र अवगत कराएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |