न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

गया शहर के उत्तरी हिस्से में बापू की प्रतिमा को अंग भंग कर दी गई है। किसने और किस उद्देश्यों से यह घृणित कार्य को अंजाम दिया है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचने वाली है। मामला गया शहर के बैरागी मोहल्ले की है। जिस जगह पर बापू की प्रतिमा को अंग भंग की गई है यह क्षेत्र गया नगर निगम के वार्ड नं 10 अंतर्गत आता है। जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद गोपाल पासवान को दी। वहीं इसकी जानकारी जब वार्ड नं 11 के पार्षद कुंदन पासवान को मिली तो दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में किसी ने बापू की अंग भंग प्रतिमा पर ध्यान नहीं दिया। किसी की नजर पड़ी तो यह खबर वार्ड पार्षद से होते हुए पुलिस प्रशासन तक पहुंच गई।

क्षेत्रीय वार्ड पार्षद गोपाल पासवान ने बताया कि जब वे पहुंचे तो देखा कि जिस जगह सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उसे हरिजन मंदिर(मजबूरन यह शब्द लिखना पड़ रहा है क्योंकि इसे इसी नाम से लोग काफी अर्से से जानते हैं और बापू की प्रतिमा यहां स्थापित किए जाने के साथ ही इस मंदिर को ये नाम पुराने जमाने के लोगों ने दिया था जो आज भी प्रचलन में है।) पार्षद गोपाल पासवान ने कहा घटना निंदनीय है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यहां सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया बापू की प्रतिमा के नाक, और कान को अज्ञात लोगों ने क्षति पहुंचाई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: June 23, 2024