मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्थानातंरण नीति के विरोध में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, पुरानी नीति को जारी रखने की मांग

On: Monday, March 17, 2025 3:15 PM

देवब्रत मंडल

पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के बैंक प्रबंधन की ओर से 28 फरवरी को लायी गई नई स्थानातंरण नीति के विरोध में सोमवार को बैंककर्मी ने विरोध जताया। ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (पीएनबीओए) के बैनर तले पीएनबी मंडल कार्यालय (राय काशीनाथ मोड़ ) में 17 मार्च को यूनियन के स्टाफ सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया।

अधिकारियों की मांग है कि पीएनबी की पुरानी स्थानांतरण नीति को जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा की पुरानी नीति पारदर्शी और स्टाफ फ्रेंडली थी। नई नीति लागू करने से महिला कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा। धरने में बैंक के अधिकारी सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर बैंक प्रबंधन से नई स्थानांतरण नीति वापस करने के लिए नारे लगाए। इसी क्रम में यूनियन द्वारा 28 एवं 29 मार्च को
देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान भी किया गया। धरना प्रदर्शन में यूनियन के मंडल संतोष कुमार , मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र चंदेल समेत कई शाखाओं व कार्यालयों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |