न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

लापता अंगद कुमार की तस्वीर

गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का रहने वाला 15 वर्षीय अंगद कुमार कोचिंग क्लास करने निकला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा है।  अंगद कुमार की उम्र लगभग 14-15 वर्ष है। जो शुक्रवार को  घर से कोचिंग क्लास करने के लिए निकला था लेकिन देर रात घर नहीं लौटा। जिसको लेकर अंगद के परिजन परेशान हैं। अंगद के पिता अरविंद कुमार और इनके परिजनों ने बताया कि छोटकी नवादा देवी स्थान(दुर्गा मंदिर) के पास संचालित कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाता था। शुक्रवार को कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने के लिए घर से निकला लेकिन रात तक घर नहीं लौटा है। परिजनों ने बताया कि अपने स्तर से अंगद की काफी खोजबीन की पर कुछ पटना नहीं चल रहा है। तब जाकर चंदौती थाना में अंगद के गायब होने की सूचना देने के लिए परिजन निकले हैं। घर-परिवार के अलावा गांव के लोग अंगद के अचानक गायब होने के बाद परेशान हैं। पीड़ित परिजनों का कहना है कि कहीं भी किसी व्यक्ति को अंगद के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो चंदौती थाना को सूचना दे सकते हैं। खबर प्रेषित किए जाने तक न तो अंगद का कुछ पता चला है और न तो थाने को इसकी कोई लिखित सूचना दी गई है।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS, News,

Last Update: June 28, 2024