गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह गोपी मोड़ बाजार के पीछे एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही उन्होंने तत्काल फतेहपुर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
महिला के शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसके साथ क्रूरता और वहशीपन की सारी हदें पार की गई हैं। हाथ और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास के साथ-साथ घटना के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।
फतेहपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
अधिक जानकारी के लिए बने रहें ‘मगध लाइव’ के साथ।