मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में “हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन कार्यशाला” का आयोजन, छात्रों ने अनुभव साझा कर सीखी संगीत की बारीकियां

On: Friday, October 25, 2024 4:14 PM

गया के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में शुक्रवार को “रूट्स टू रूट्स” कार्यक्रम के अंतर्गत “हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मनोरंजन के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत की कला में पारंगत करना और उनकी संगीत प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

कार्यशाला के मुख्य आकर्षण रहे दिपांशु तिवारी, एक प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक, जिन्होंने प्रयाग संगीत समिति से सीनियर डिप्लोमा प्राप्त किया है। दिपांशु ने कई राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है और विभिन्न सरकारी प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कृत हो चुके हैं। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत हरित पौधा और शॉल देकर किया, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

इस कार्यशाला में दिपांशु तिवारी का तबले पर संगत पीयूष कुमार ने किया। दोनों कलाकारों ने मिलकर शास्त्रीय संगीत के विविध रागों का ऐसा प्रदर्शन किया कि छात्रों और शिक्षकों का मन मोह लिया। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस कार्यशाला से उन्हें संगीत की नई विधाओं को जानने और सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उन्हें संगीत की ओर प्रेरित किया है।

कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार (प्राथमिक शिक्षक) ने कुशलता से किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य हरि सिंह मीणा, संगीत शिक्षिका आरती कुमारी और कला शिक्षिका किरण कुमारी सहित अन्य सहयोगी शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तौकीर रज़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय के समस्त शिक्षक और छात्रों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा, और छात्रों ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव के रूप में संजोया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार |