![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2025/01/image_editor_output_image1976422455-17375668664363222608485136525568-1024x661.jpg)
टिकारी संवाददाता: गया के पूर्व सांसद स्व राजेश कुमार की 20 वीं शहादत दिवस बुधवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर मे मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व सांसद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विकास डालते हुए उन्हें गरीबों का हमदर्द एवं जनता का सच्चा सेवक बताया। साथ ही उनके कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम को पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर प्रसाद यादव, जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, अलखदेव सिंह, अवधेश यादव, बंटी यादव, रामलखन भगत, मुंद्रिका प्रसाद नायक, बिनोद शर्मा, गौरी पासवान, कमल पासवान, जगत पासवन, मिथलेश पासवान आदि कई लोगों ने संबोधित किया।