महताब अंसारी, कोंच
गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के धरहरा गांव की रहने वाली पत्नी ने शराबी पति को जेल भिजवा दी। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी की पत्नी ने पुलिस को फोन पर शराबी पति को गिरफ्तार करवा दी। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेजा दिया। कोंच थानाध्यक्ष धंनजय कुमार सिंह ने बताया कि धरहरा गांव से एक व्यक्ति शराब पीकर शोरगुल मचा रहा था। शराबी की पत्नी ने 112 नंबर पर डायल कर इसकी सूचना दी। तत्पश्चात पुलिस गांव में पहुंची और शराबी पति राम प्रवेश चौधरी को एएसआई विश्वजीत घोष ने पुलिस बल के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। जांचोपरांत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि शराबबंदी होने के बावजूद शराब की अवैध बिक्री हो रही है। लोग चोरी-छीपे शराब पी रहे हैं। बताया गया कि शराबी पति से परेशान पत्नी ने सबक सिखलाते हुए जेल भिजवा दिया।