रिपोर्ट – दीपक कुमार (लाइव मगध न्यूज डेस्क)

फतेहपुर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव आज सदर अनुमंडल कार्यालय गया में किया जाएगा। चुनाव को देखते हुए कई दिन से पंचायत समिति सदस्य अपने अपने खेमे के साथ प्रखंड क्षेत्र से बाहर निकल चुके हैं। वहीं इस बार पंचायत चुनाव में पूर्व उप प्रमुख अरुण दादपूरी पर्दे के पीछे से अपनी ताकत दिखाने के प्रयास में लगे हुए हैं। अरुण दादपुरी को इसबार की पंचायत चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद पंचायत सरकार के सदन में इस बार उनकी उपस्थिति नहीं रहेगी। परंतु उनके द्वारा सदन में अपने चेहते को प्रमुख एवं उप प्रमुख बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उनके खेमे से सोनवा देवी को प्रखंड प्रमुख एवं रणधीर कुमार को उप प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है। जबकि वर्तमान प्रखंड प्रमुख अनीता देवी इस बार प्रखंड प्रमुख का चुनाव लड़ने को लेकर उत्साहित हैं। उनके खेमे के द्वारा भी अपनी जीत का दावा किया जा रहा है वहीं अनीता देवी के खेमे की ओर से उपप्रमुख के लिए दिलीप कुमार को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है। जीत किस खेमे की होती है यह आज दोपहर 3बजे के बाद पता चल जायेगा। वहीं सोमवार की देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के राजनीतिक के खेल मैदान में पटकनी देने का प्रयास किया गया।

17 वर्षों के बाद नहीं दिखेंगे पंचायत सरकार के सदन में अरुण दादपुरी
फतेहपुर प्रखंड के राजनीति की धुरी बने रहे। राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण दादपुरी इस बार पंचायत चुनाव जीतने में असफल रहे। चार बार अलग अलग क्षेत्रों से पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव जीत कर सदन की शोभा बढाया। पहली बार उनके बिना ही पंचायत सरकार की सदन का गठन किया जाएगा। अरुण दादपुरी करीब डेढ़ साल प्रखंड प्रमुख एवं 15 साल तक प्रमुख कुर्सी पर कायम रहे उनकी हार से इस बार सदन में 15 सालों के बाद उपप्रमुख के पद पर कोई ओर की जीत तय हैं। प्रमुख पद आरक्षित सीट होने के बाद भी अरुण दादपुरी के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख बनने का विगत 17 सालों से चला आ रहा सिलसिला का अंत हो गया।